आप वर्टिगो को स्थायी रूप से कैसे ठीक करते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:51

वर्टिगो अटैक आने पर डॉक्टर कुछ दिनों तक पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह देते हैं और इससे काफी आराम मिलता है। किसी चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं तो मनोचिकित्सक की सलाह लेने में बिल्कुल न झिझकें। प्रॉब्लम ज्यादा होने पर डॉक्टर एंटीबॉयोटिक दवाइयां भी देते हैं।

वर्टिगो के घरेलू उपचार

योग, ध्यान और विश्राम जैसी प्राचीन विधाओं के प्रयोग से वर्टिगो काफ़ी हद तक घट सकता है।
खान-पान में सावधानियाँ बरतें
कम नमक वाला भोजन – मैनीएरेज़ रोग (Meniere’s disease) में मददगार होता है। और वैस्टिब्यूलर माइग्रेन (vestibular migraine) के मरीज़ों को कम नमक और ज़्यादा पोटाशियम वाला भोजन लेने की सलाह दी जाती है। इन मरीज़ों को चाय कम लेना चाहिए।
कभी कभी कम ब्लड शुगर होने के कारण भी चक्कर आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में जल्दी से एक चौक्लेट या शूगर और कार्बोहाइड्रेट से भरा कोई हल्का भोजन ग्रहण करें।
शराब पीने से बचें और कैफ़ीन का सेवन कम कर दें।

एक नियमित जीवनचर्या का पालन करने की कोशिश करें – जिसमें समय से खाना और सोना ज़रूर शामिल हों।

स्क्रीन के सामने कम समय बितायें – टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, फ़ोन या अन्य एलेक्ट्रोनिक उपकरणों के सामने घंटों घंटों समय बिताने से संतुलन तंत्रिका उत्तेजित हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info